फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन...

Sun, 26 Mar 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बागेश्वर में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में सत्याग्रह करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने लोकसभा सदस्य राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सत्याग्रह शुरू किया। सत्याग्रह के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम... का जाम किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र सरकार बौखला गई है। वह उनकी सदस्यता को खत्म कर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना दिया। भूपेंद्र भोज ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है। राहुल गांधी की लोकप्रियता से मोदी सरकार घबरा गई है। यही कारण है कि उसने उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। सरकार का यह कदम लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। मोदी सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। देश हित के लिए संघर्ष करने के साथ ही मोदी सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचा रहे राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ कितने ही षड्यंत्र रच ले लेकिन वह उनकी आवाज को नहीं दबा सकती। जनता भी सरकार के इस कारनामे को समझ रही है और लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब जरूर देगी। संचालन नगर अध्यक्ष तारा जोशी ने किया।
सत्याग्रह में ये रहे शामिल
मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, निर्मल रावत, पूरन सिंह रौतेला, गोपाल सिंह चौहान, नारायण दत्त पांडेय, राजेंद्र बाराकोटी, घनश्याम गुरुरानी, प्रवीण सिंह, सुंदर राम, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीता महरा, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, देवेंद्र सिंह कनवाल, आनंद बिष्ट, अमन अंसारी, निजाम कुरेशी, अमित बिष्ट, चंदन बोरा, आनंद प्रसाद, हेमचंद्र पांडेय, नितिन रावत, अभिषेक तिवारी, गोविंद प्रसाद, विनीत बोरा, दिनेश चंद्र पांडेय, रोशन लाल टम्टा, शिखा मुस्यूनी, दीप्ति बनौला, नवीन चंद्र कोहली, कमल किशोर, महेश चंद्र आर्या, विरेंद्र मलाड़ा, पवन महरा, मोहन देवली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बागेश्वर में भी कांग्रेसियों ने शुरू किया सत्याग्रह

बागेश्वर। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेसियों ने गांधी स्मारक के पास सत्याग्रह कर विरोध जताया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने रविवार की सुबह गरुड़ मार्ग स्थित गांधी स्मारक में सत्याग्रह शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम... का जाप किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा है। सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के दमन पर उतर आई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्याग्रह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बबलू नेगी, राजेंद्र टंगड़िया, रंजीत दास, कुंदन गिरी, केवलावंद, कवि जोशी, पवन कुमार, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनीता टम्टा, मनोज सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
कांग्रेस उत्तराखंड में करेगी शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह : करन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी चौक पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में धरना दिया और उपवास रखा। करन माहरा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। जानबूझकर विपक्ष को कमजोर करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कांग्रेस मोदी सरकार की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। इसके लिए उत्तराखंड में भी मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह करेगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने का मतलब लोकतंत्र को चोट पहुंचाना है। वहां ब्लाॅक प्रमुख हीरा रावत, कुलदीप कुमार, चंद्रशेखर, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, जिला पंचायत देवेंद्र रावत, कंचन आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, त्रिभुवन शर्मा, भिकियासैंण ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, पूर्व प्रमुख रचना रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें