फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज द्वाराहाट में दिव्यांगों के लिए दौड़ेंगे अंतरराष्ट्रीय धावक विनय

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय धावक विनय - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अंतरराष्ट्रीय धावक विनय साह कल 29 अगस्त को द्वाराहाट इंटर कालेज के मैदान में सुबह छह बजे से 12 बजे तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही छह घंटे की दौड़ का हिस्सा बनेंगे। विनय के साथ इस दौड़ में देश के 18 धावक भी अलग-अलग शहरों में प्रतिभाग करेंगे। जबकि विश्व स्तर पर इस दौड़ में 421 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। दौड़ की निगरानी जीपीएस एवं लाइव विडियो के माध्यम से इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनिंग द्वारा की जाएगी। विनय ने बताया कि, इस दौड़ के माध्यम से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही अल्मोड़ा स्थित दिव्यांगों के स्कूल मंगलदीप विद्या मंदिर के बच्चों के लिए राशि जुटाई जा रही है। इसमें डीएम नितिन भदौरिया भी विशेष सहयोग कर रहे हैं। धावक विनय साह इससे पूर्व भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पटल पर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। वह अक्तूबर 2019 में फ्रांस में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं चंडीगढ़ में आयोजित 24 घंटे की दौड़ में 222 किलोमीटर दौड़कर वह राष्ट्रीय रिकार्ड भी बना चुके हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें