गरुड़ (बागेश्वर)। बाइक पर दिल्ली से कौसानी पहुंचे दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उन्हें क्वारंटीन में भेज दिया। कौसानी के एसओ गोविंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि एसडीएम जयवर्धन शर्मा के निर्देश पर कौसानी तिराहे पर चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दंपती को रोक लिया। पूछताछ में दंपती ने खुद को ग्राम देवनाई निवासी बताया। यहां आने का गलत कारण बताने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर उनकी बाइक भी जब्त कर ली। एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा ने बताया कि सीएससी बैजनाथ में दंपती का मेडिकल करा दोनों को टीआरएच बैजनाथ में 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा गया है।