फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया पहुंचे 105 प्रवासियों को किया गया क्वारंटाइन

विज्ञापन
चौखुटिया के एक गांव में होम क्वारंटाइन में रखे लोगों को दिशा निर्देश देती एक आशा कार्यकत्री। संव? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र में विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले प्रवासियों की वापसी शुरू हो गई है, पिछले तीन दिनों में पहुंचे 105 लोगों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है। ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में बनी निगरानी समितियों के माध्यम से होम क्वारंटीन किये गए लोगों की निगरानी की जा रही है। तहसील क्षेत्र में चंडीगढ़ और गुरुग्राम से लोग पहुंचे हैं। सभी को 28 दिन तक घर से बाहर न निकलने और घर पर अलग कमरे में रहने को कहा गया है। प्रवासियों की घर वापसी के साथ ही स्थानीय लोग भी भयभीत होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर लौटने वाले हर व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण गंभीरता से होना चाहिए। लोगों का कहना है कि थोड़ी लापरवाही सभी लोगों के लिए घातक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें