बसौली स्थित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम बीएल फिरमाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकर
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एडीएम बीएल फिरमाल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. योगेंद्र कुमार सागर ने शनिवार को बसौली स्थित कोविड-19 क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में रह रहे लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सेंटर में रह रहे लोगों ने बताया कि यहां पर सफाई की व्यवस्था अच्छी है। भोजन, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त हैं। उन्होंने बताया गया कि उन्हें सेंटर में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। इस दौरान अधिकारियों ने सेंटर को जाने वाले रास्ते को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि सेंटर में कुल 134 लोग रह रहे थे, जिनमें 14 कोरोना पॉजिटिव केस और तीन हाई रिस्क कांटेक्ट वाले लोगों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। अब सेंटर में 114 लोग रह रहे हैं। वहां न्याय सहायक भीम सिंह मेर आदि थे।