फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बाहर से लौटे पांच हजार प्रवासियों की सूची तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसके बाद से आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है। इससे पहले जिले में बाहर से आए लोगों पर प्रशासन की कड़ी नजर हैै। डीडीओ केके पंत ने बताया कि पिछले दिनों पांच हजार से अधिक लोग बाहर से घर लौटे हैं। इन लोगों की सूची बनाई गई है। इन लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। उनके स्वास्थ्य के बारे में लगातार जानकारी ली जा रही है। उन्हें स्वयं को होम क्वारंटीन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि जिले की सीमाओं पर लोधिया, शहरफाटक, भुजान, मोहान, मोतियापाथर नामक कुल पांच स्थानों पर बैरियर बनाए गए हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें