हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते राजस्व निरीक्षक। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व सेवक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कलमबंद हड़ताल जारी है। इस दौरान तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके लिए पूरन नाथ अध्यक्ष, हेमंत नेगी उपाध्यक्ष, कमल आर्या सचिव, खीम सिंह नेगी सह सचिव, नीरजा जोशी कोषाध्यक्ष, कैलाश सिंह संगठन मंत्री, शिवनाथ गोस्वामी और नरेंद्र नेगी संरक्षक चुने गए। वहां पर आशुतोष लोहनी, पूरन नाथ गोस्वामी, सपना लोहनी, कमल आर्य, कमल गुणवंत, नीरजा जोशी, सुभाष चंद्र, खीम सिंह नेगी आदि थे।