फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल पूजाखेत ने जीती किरौला सम्राट लीग प्रतियोगिता

विज्ञापन
द्वाराहाट में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी सौंपते पूर्व विधायक महेश नेगी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भूपाल सिंह किरौला सम्राट क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल व्यापार मंडल पूजाखेत की टीम ने जीता। फाइनल में पूजाखेत ने नट्टागुल्ली क्रिकेट क्लब को हराया। पूर्व विधायक महेश नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, भाजपा नेता कैलाश भट्ट और आयोजक बॉबी किरौला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में टॉस जीतते हुए नट्टागुल्ली की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए। जबाब में व्यापार संघ पूजाखेत की टीम ने आसानी से 12 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की। विजेता टीम को ट्राफी के साथ 15 हजार रूपये की नकद धनराशि और उपविजेता टीम को सात हजार तथा मैन ऑफ द सीरीज 11 सौ की धनराशि इनाम स्वरूप दी गयी। इसके अलावा समापन पर 100 रन बनाने वाले खिलाड़ी को 251 रुपये हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी को 251 सहित मैन ऑफ द मैच आदि आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
राष्ट्रीय चैंपियन रहे पूर्व विधायक महेश नेगी सहित अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आयोजक बॉबी किरौला ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें