क्रमिक अनशनकारियों का माल्यार्पण करते आंदोलनकारी।
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट में कार्यरत 130 मेस कर्मचारियों का उपनल के माध्यम से नियुक्ति की मांग के लिए क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को हरीश चंद्र मठपाल और सागर क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चक्काजाम और कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी। वहां पर कर्मचारी संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, गुलाब सिंह, दिलीप सिंह, चंद्र कला रावत, बसंती देवी, चंदन आर्या, शांति पाल, पुष्पा देवी आदि थे।