फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पावर प्लांट के नाम पर नाप, गोचर भूमि कब्जाने से ग्रामीण भड़के

विज्ञापन
मानिला सल्ट ब्लाक के कुणीधार में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट मामले को लेकर संबंधित कंपनी के अध? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लाक के कुणीधार में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट के नाम पर ग्रामीणों की नाप, गोचर भूमि कब्जाने और बांज, चीड़ के पेड़ काटने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक महेश जीना भी शनिवार को कुणीधार पहुंचे और संबंधित कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने राजस्व विभाग को मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सल्ट ब्लॉक के कुणीधार में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट विवादों के घेरे में आ गया है। लंबे समय से ग्रामीण उनकी नाप और गोचर भूमि कब्जाने के साथ ही बांज, चीड़ के पेड़ काटने का आरोप लगा रहे हैं।
ग्रामीणों की शिकायतें मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक महेश जीना शनिवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने पावर प्लांट का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी से वार्ता की। पीड़िता दीपा देवी ने विधायक को बताया कि सोलर कंपनी ने उनकी दो नाली तीन मुट्ठी जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर उसमें पैनल लगा दिए हैं। कई बार गुहार लगाने के बाद भी इसे हटाया नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा यदि न्याय नहीं मिला तो वह तहसील में शिकायत दर्ज करेंगी। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी की ओर से अवैध रूप से बांज के हरे पेड़ों के कटान की शिकायत एसडीएम कार्यालय और वन विभाग को भी दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायतें मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने राजस्व विभाग की टीम को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक महेश जीना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन ग्रामीणों की लीज नही हुई है उनकी जमीन को मुक्त किया जाए या फिर ग्रामीणों की सहमति से उनकी लीज कराई जाए। उन्होंने समस्या का समाधान नही होने तक किसी भी प्रकार का निर्माण नही करने की बात कही। वहां पर हंसा नेगी, करन जीना, महेंद्र बिष्ट, रमेश लखचौरा, महेंद्र उजराड़ी, मनोज मनराल, देवी दत्त शर्मा, नरेंद्र सिंह, गोपाल रावत आदि थे।
ओखलयों के ग्रामीणों ने भी लगाए थे जमीन कब्जाने के आरोप
मानिला। सोलर पावर प्लांट लगाने वाली कंपनी पर पूर्व में भी ओखलयों के ग्रामीणों की ओर से जमीन को कब्जाने और ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया था। स्याल्दे ब्लाक में निर्मित सोलर पावर प्रोजेक्ट का निर्माण करने वाली कंपनी ने ग्रामीणों को उनकी भूमि लीज पर देने के बदले रोजगार पर रखने की बात हुई थी लेकिन पावर प्लांट का निर्माण होने के बाद कंपनी ने ग्रामीणों को स्थायी चौकीदार का रोजगार नहीं दिया। कंपनी की वादा खिलाफी से लोगों में भारी आक्रोश है। ारोप लगाया कि कंपनी की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करने की बात कह कर डराया धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें