फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मेडिकल कॉलेज में दिया धरना

Tue, 03 Sep 2024 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य कक्ष काे बंद कर परिसर में की नारेबाजी
विज्ञापन


अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग के लिए नगर के लोगों ने सोमवार को मेडिकल कालेज में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बाद में धरना भी दिया। इस दौरान लोगों ने प्राचार्य कक्ष को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व दायित्वधारी बिट्टृ कर्नाटक के नेतृत्व में नगर के लोग मेडिकल कालेज पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष को बंद कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर नारेबाजी भी की गई। धरना सभा को संबोधित करते हुए कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा समेत अन्य जिलों के रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। इसके लिए यहां मेडिकल काॅलेज की स्थापना की गई लेकिन यहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। रोगियों को लगातार रेफर किया जा रहा है। उन्होंने अगले माह के दूसरे सप्ताह तक स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बेमियादी अनशन की चेतावनी भी दी। वहां पर लीलाधर कांडपाल, पूरन तिवारी, रमेश जोशी, जगदीश चंद्र, हयात सिंह, दिनेश चंद्र, देवेंद्र कर्नाटक, दीपक, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें