अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने मंगलवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने शासन से जनभावनाओं के मद्देनजर प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग की। भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी अधिकार नगर निगम को दिए जाने की मांग रखी। वहां पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, रौबिन भंडारी, प्रत्येश कुमार पांडे, महेश आर्या, लक्ष्मण ऐठानी, ललित मोहन पंत, हेम जोशी, भारत रत्न पांडे आदि बैठे।