फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
भिकियासैंण में अंकिता हत्याकांड के विरोध में धरना देते युवा। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अंकिता हत्याकांड के विरोध में सोमवार को जिले के कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। गुस्साए युवाओं ने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इधर, उत्तराखंड वाल्मीकि कल्याणकारी महासभा की नगरपालिका अल्मोड़ा में हुई बैठक में अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने और महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति नगरपालिका परिसर में स्थापित करने की मांग उठाई गई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एके सिकंदर पवार ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए जरूरत पड़ी तो पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।
सोमवार को पालिका सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की मांग उठाई।
इधर, पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना का आश्वासन दिया है। वहां पर सभासद मनोज जोशी, फुलचंद्र महर, रामदास, प्रेमदास, नंद किशोर, चेतन, संजय कुमार, महेश कुमार, किशन वाल्मीकि आदि थे। इधर, आर्यन छात्र संगठन ने चौघानपाटा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। वहां पर संगठन के जिलाध्यक्ष कमल कोरंगा, उज्ज्वल जोशी, गौरव भंडारी, भुवन भंडारी, भास्कर गोस्वामी, विनोद भंडारी, हर्षित भंडारी, हिमांशु भट्ट आदि थे। इधर, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के आह्वान पर चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहां पर राज्य अध्यक्ष सुनीता पांडे, सचिव पूनम तिवारी, सह सचिव रजनी पंत, कोषाध्यक्ष राधा नेगी आदि थीं। इधर, उत्तराखंड छात्र संगठन ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। वहां पर उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे, दीक्षा सुयाल, रेणुका आर्या, भावना पांडे, बालम, कृष्णा आर्या आदि बैठे। वहीं, बीसी जोशी शहीद पार्क में विभिन्न संगठनों ने शोक सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने जगदीश व अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देकर न्याय की मांग की। वहां पर विधायक मनोज तिवारी, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सुशील साह ,मनोज सनवाल, अनिल गुरुरानी थे।
विज्ञापन

सोमेश्वर और भिकियासैंण भी हुआ प्रदर्शन
सोमेश्वर/भिकियासैंण। अंकिता हत्याकांड के विरोध में सोेमेश्वर और भिकियासैंण में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। सोमेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने, पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक मदद देने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। वहां पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, युवा ब्लॉक अध्यक्ष भुवन दोसाद, बालम भाकुनी, बबलू अलमिया थे। वहीं, भिकियासैंण में विभिन्न संगठनों ने बाजार में जुलूस निकाला और तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम शिप्रा जोशी पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपराधियों को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। वहां पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदन रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय गड़कोटी, भिकियासैंण व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्याल्दे हितेश बिष्ट, राकेश बिष्ट, पूरन मावड़ी, पंकज बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, चंदन सिंह डंगवाल आदि थे।
रानीखेत में अभाविप ने निकाली आक्रोश रैली
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अंकिता की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और पीजी कॉलेज के छात्र संघ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से आक्रोश रैली का आयोजन किया। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग उठाई। वहां पर एबीवीपी के कुमाऊं संयोजक भूपेंद्र दानू, जिला संयोजक मनीष भैसोड़ा, छात्र महासंघ सचिव सुधांशु भट्ट, मोहित पपनै, मनीष जोशी, मनीष बिष्ट, कपिल कुमार, मोहित रावत आदि थे। संवाद
गरुड़ में भी हुआ प्रदर्शन
गरुड़ (बागेश्वर)। अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने मांग को लेकर व्यापार संघ टीट बाजार के आह्वान पर व्यापारियों और स्थानीय युवाओं ने टीट बाजार में पुतला फूंका। वहां पर व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, राहुल बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, दीपक दोसाद, भगवत सिंह नेगी आदि थे। संवाद
आप ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
भिकियासैंण। आप ने प्रदेश में भर्ती घोटाले, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं की असुरक्षा आदि को लेकर सोमवार को तहसील भिकियासैंण में सांकेतिक प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। वहां पर पार्टी के प्रदेश सचिव प्रकाश उपाध्याय, संगठन मंत्री सुरेश बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, सुनील टम्टा, एबी लखचौरा, कमलसिंह रावत आदि थे। संवाद

अल्मोड़ा के चौघानपाटा में सरकार का पुतला फूकते आर्यन छात्र संगठन के सदस्य। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें