फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरंग से न निकाल पाना सरकार की विफलता

Sun, 19 Nov 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
गरुड़ में कांग्रेसी केंद्र और प्रदेश सरकार का प्ऊत्ल्ज्ञ     फूकते
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सात दिन से सुरंग में फंसे श्रमिकों को अभी तक सुरंग से बाहर न निकाल पाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलता के खिलाफ ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। यहां उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सभा को संबाेधित करते हुए पहाड़ बचाओ आंदोलन के प्रमुख भुवन पाठक ने कहा कि सुरंग के अंदर सात दिन से फंसे 40 श्रमिकों बाहर न निकाल पाना सरकार की विफलता का परिणाम है। फंसे श्रमिकों के परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है। सरकार फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के प्रति गंभीर होती तो दो दिन के अंदर बाहर निकाल लेती। वक्ताओं ने कहा सरकार शीघ्र श्रमिकों को बाहर नहीं निकाल पाई तो कांग्रेस प्रदेश में आंदोलन शुरु करने को मजबूर होगी।
सभा को पूर्व राज्य मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, लक्ष्मण राम आर्या, गिरीश कोरंगा, रवि शंकर बिष्ट पूर्व प्रमुख भरत फस्र्वाण, प्रकाश कोहली, सुंदर बरोलिया, हरीश भट्ट, भोला दत्त तिवारी, कैलाश पवार, बसंत नेगी, विपिन जोशी, संजय आदि ने संबोधित किया। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन तहसीलदार गरुड़ को सौंपा।
विज्ञापन




सिलक्यारा सुरंग की घटना पर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सिलक्यारा सुरंग की घटना पर संबंधित कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सुरंग में सात दिनों से फंसे श्रमिकों को अब तक सुरक्षित नहीं निकाला जा सका है जो पूरे सरकारी तंत्र की विफलता है। कहा कि हिमालयी राज्य में विकास के नाम पर पूंजीपतियों, छोटी बड़ी कंपनियों को मनमानी की छूट मिल रही है, इसकी मार आम लोग सह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें