फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना

Tue, 03 Nov 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते लोग।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में लोगों ने मंगलवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के विरोध में लंबे समय से धरना दिया जा रहा है लेकिन अब तक इसे समाप्त करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्राधिकरण के मानकों के चलते लोगों को नए भवनों के निर्माण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, अख्तर हुसैन, प्रत्येश पांडे, हेम चंद्र जोशी, ललित मोहन पंत, चंद्रमणि भट्ट, भारत रत्न पांडेय आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें