गोमती घाटी के मजकोट के ग्रामीण धरना स्थल पर प्रदर्शन करते
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती घाटी के मजकोट के ग्रामीणों सड़क में डामरीकरण की मांग के लिए धरना जारी है। चौथे दिन ग्रामीण मजकोट-कुंझाली-बिनातोली मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग के लिए गांव से नारेबाजी करते हुए धरनास्थल पर पहुंचे। वहां पर कैलाश गिरी, इंद्र सिंह रावत, बलवंत सिंह, आनंद पुरी, उमेद पुरी, कांग्रेस के नेता भैरव नाथ टम्टा, पद्म गिरी, लक्ष्मण गिरी आदि थे।