अल्मोड़ा। रानीधारा मार्ग के सुधारीकरण और पूर्व में यहां हुए निर्माण कार्यों की एसआईटी जांच की मांग को लेकर रानीधारा संघर्ष समिति कर धरना जारी है। रविवार को आयोजित धरने के दौरान समिति के सदस्यों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर पिछले एक महीने से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी प्रशासन उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं कर रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। धरना सभा में विनय किरौला, दीप पांडे, गीता पांडे, मीनू पंत, सुधा उप्रेती, दीपाली पांडे, उमा जोशी, रमेश पांडे आदि मौजूद रहे।