फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कांग्रेस ने मांगा उद्यान मंत्री का इस्तीफा, फूंका सरकार का पुतला

Sat, 28 Oct 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 28 एएलएम 16 पी- रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक का पुतला। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। न्यायालय से उद्यान घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश जारी होते ही भाजपा सरकार पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला जलाते हुए उद्यान मंत्री और रानीखेत विधायक के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में इतने बड़े घोटाले को दबाने का काम हो रहा है। न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच होना भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रमाण है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टैक्सी स्टैंड के पास एकत्र होकर उद्यान मंत्री गणेश जोशी, रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और भाजपा सरकार का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के शासन में करोड़ों का उद्यान घोटाला हुआ है। सरकार चुप रही और न्यायालय को सीबीआई जांच के आदेश देने पड़े हैं। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं ने लूट-खसोट मचाई है। उद्यान घोटाला भी इसी का प्रमाण है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला होने के बाद उद्यान मंत्री और रानीखेत विधायक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। चेतावनी दी कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल चौहान, दिनेश नेगी, दिनेश पिलख्वाल, निर्मल रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


रानीखेत में जलाया विधायक का पुतला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया। महिला जिला अध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि विधायक इतने बड़े घोटाले में शामिल हैं जिससे क्षेत्र की छवि पूरे प्रदेश में खराब हुई है। विधायक और उनके भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहां उमेश भट्ट, हीरा सिंह रावत, महेश आर्या, कुलदीप कुमार, ललित मोहन आर्या सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें