फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

Mon, 20 Mar 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर/रानीखेत। कांग्रेस ने राहुल गांधी के आवास पर पुलिस भेजने का विरोध करते हुए अल्मोड़ा और बागेश्वर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वेष भावना से काम करते हुए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ षडयंत्र रच रही है जिसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा पहुंचकर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष भोज और विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा के शासन में देश-प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस जब सरकार की नाकामी को उजागर कर रही है तो उसके नेताओं के घर पुलिस भेजकर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, मनोज बिष्ट, रोहन कुमार आर्य, निर्मल रावत, गोविंद प्रसाद, अमित बिष्ट, नितिन रावत आदि मौजूद रहे।
इधर बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष लक्ष्मी धर्मशक्तू, रंजीत दास, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश आर्या के नेतृत्व में गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। वहां नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व प्रमुख रचना रावत, व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, पंकज गुरुरानी, संदीप बंसल चंदन बिष्ट, गोपाल राम आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रानीखेत में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें