फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, नारे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्व दलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति के आंदोलन के बाद भी जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया जा रहा है। प्राधिकरण के मानकों के चलते लोगों को नए मकानों के निर्माण में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना अड़ियल रुख छोड़कर प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जल्द जारी करना चाहिए। धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ललित मोहन पंत, प्रत्येश कुमार पांडे, अख्तर हुसैन, प्रताप सिंह सत्याल, रौबिन मनोज भंडारी, पार्षद हेम तिवारी, रूप सिंह बिष्ट, भारत रत्न पांडे, पूरन सिंह रौतेला आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें