फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नवंबर 2017 में प्रदेश सरकार ने प्राधिकरण लागू किया। संघर्ष समिति लगातार इसका विरोध कर रही है। कुछ दिनों पहले प्रदेश सरकार ने प्राधिकरण को स्थगित करने की बात कही लेकिन अब तक इसे समाप्त नहीं किया गया है। आनंदी वर्मा ने कहा कि समिति के आंदोलन के बावजूद प्राधिकरण को खत्म न करना जनता के साथ धोखा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधित अधिकार नगरपालिका को नहीं देने से पालिका को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहां पर सभासद हेम तिवारी, हर्ष कनवाल, समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, प्रताप सिंह सत्याल, राजू गिरी, एमसी कांडपाल, पुष्कर प्रसाद पांडे आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें