फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एससीसी कैडेट्स की हुई क्विज, स्लोगन प्रतियोगिता

Mon, 14 Aug 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट। द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कई संस्थानों के 454 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। इस दौरान कैडेट को फायरिंग, मैप रीडिंग, फायर ऑर्डर, फील्ड सिग्नल की बारीकियां सिखाई गईं। कैडेट के बीच ड्रिल, क्विज, वाद-विवाद, पोस्टर और स्लोगन लेखन, वॉलीबाल आदि प्रतियोगिताएं भी कराईं गईं जिनमें उन्होंने उत्साह के साथ भाग लिया। कैंप कमांडेंट कर्नल मयंक उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के शिविर कैडेट को अनुशासित, चरित्रवान बनाते हैं और उन्हें देश सेवा में तत्पर रहने की सीख मिलती है। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें