फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राज योग में बताया जीवन का रहस्य

Thu, 19 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ब्रह्मकुमारी संस्था ने मूल्य आधारित सेवा शुरू की है। इसके तहत समृद्ध समाज की पुनर्स्थापना अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में राज योग में जीवन का रहस्य बताया गया। केरल से आए ब्रह्मकुमारी से जुड़े मुंबई विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. ईबी स्वामीनाथन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि माता-पिता ही बच्चे के असल शिक्षक होते हैं। इसलिए अभिभावक बच्चों को जैसे संस्कार देंगे वैसा ही समाज बनेगा।
विज्ञापन


प्रो. स्वामीनाथन ने कहा कि गुस्सा करने वाले लोगों को हृदयाघात का खतरा ज्यादा रहता है जबकि मुस्कान से जीवन खुशहाल होगा। उन्होंने लोगों में बढ़ती मोबाइल फोन की लत को भी चिंताजनक बताया।

बीके ऊषा दीदी ने राज योग का अभ्यास कराया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने उमानंद शास्त्री, डाॅ. कुलदीप बिष्ट समेत कई समाजसेवियों को सम्मानित किया। इससे पहले माही समेत जीआईसी की छात्राओं ने नृत्य किया। सह संयोजक नेहा ने आभार जताया। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष गणेश कांडपाल की अध्यक्षता में बीरेंद्र ने संचालन किया।
विज्ञापन

वहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, बीडीओ दिलमणि जोशी, जीआईसी के प्रधानाचार्य विनायक तिवारी, भावना शर्मा, रमेश गोस्वामी, चंपा कांडपाल, रमेश कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें