द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लॉक मुख्यालय पर ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत एनआरएलएम संस्था ने पहाड़ी क्षेत्रों के उत्पादक झुंगरा, मडुवा, पहाड़ी चावल, भट्ट, गहत, मशाले, पिरुल से बनी हुई राखी, ऊनी बनियान, धूप, भांग का नमक आदि का समूहों की महिलाओं ने स्टाॅल लगाया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने कहा की महिला सहायता समूह एक ऐसा माध्यम है, जिसकी सहायता से महिलाओं ने एक नई पहचान बनाई है। यहां परियोजना समन्वयक भूपेंद्र सामंत, बीएमएम यश गंगवार, डाली बिष्ट, प्रवीण सिंह, किरण बिष्ट, नीरज कुमार, नारायण रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, उप खंड विकास अधिकारी भगवान बिष्ट, धनी राम आर्या आदि मौजूद रहे। संवाद