अल्मोड़ा। नगर में करबला से सिकुड़ा बैंड तक लोक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित किए गए अतिक्रमण के विरोध में लोगों ने सोमवार को नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर धरना देकर अधिकारियों का घेराव किया। लोगों ने कहा कि इस कार्रवाई से कई लोग बेघर हो जाएंगे। उनकी मेहनत की कमाई बर्बाद हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित किए गए अतिक्रमण के विरोध में करबला, सिकुड़ा, गोलनाकरडिया के पीड़ित लोगों ने धारानौला से माल रोड होते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने कार्यालय के सामने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस से वार्ता की। कहा कि लोगों ने पाई-पाई जोड़कर घर बनाएं है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से कई लोग बेघर हो जाएंगे। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोकने की मांग की।
उन्होंने इस मामले में शीघ्र हाईकोर्ट की शरण लेने की चेतावनी दी। जुलूस में बालम बोरा, संतोष चम्याल, हेमा सिजवाली, कुमुद जोशी, तारा जोशी, निकिता नैनवाल, हेमा पांडे, उदित कोठारी, भूपाल बिष्ट, प्रकाश बोरा आदि मौजूद रहे।
संघर्ष समिति के गिरीश खोलिया अध्यक्ष बने
अल्मोड़ा। जुलूस से पूर्व धारानौला में हुई बैठक में अतिक्रमण हटाने के विरोध में संघर्ष समिति का गठन किया गया। गिरीश खोलिया अध्यक्ष, मनोज सनवाल और विनय किरौला संरक्षक चुने गए। इसके अलावा कवींद्र पांडे, विनोद तिवारी, योगेश तिवारी, मनोहर लाल, कुमुद जोशी, गिरीश खोलिया, आनंद सतवाल, बिशन बिष्ट, चंदन बोरा, शेखर नैनवाल, मोहन बिष्ट, शशि शेखर, दीपक डालाकोटी, अजीत पंवार, हरीश बनौला, राजू बिष्ट, रूप बिष्ट, आईसी जोशी सदस्य चुने गए। संवाद