फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मां नंदा देवी के कदली वृक्ष निमंत्रण के लिए निकली यात्रा

Mon, 14 Sep 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। ग्राम टेड़ागांव से मां नंदा देवी के कदली वृक्ष (केला) निमंत्रण के लिए रविवार को देव डांगरियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विशाल बारात रूपी यात्रा निकाली गई। यात्रा बगड़ी पहुंची, जहां से नवान और छिताड़ गांवों को विधिवत रूप से कदली वृक्ष के निमंत्रण की रस्म पूरी की गई। इस दौरान मां नंदा देवी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। देव डांगरियों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें