फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेरोल पर रिहा बंदी नहीं लौटा जेल, किया गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोडा। 90 दिन की पेरोल पर रिहा दोष सिद्ध बंदी को भतरौंजखान पुलिस ने धूमाकोट (पौड़ी गढ़वाल) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बंदी पेरोल अवधि खत्म होने के बाद भी वापस जेल नहीं लौटा था।
विज्ञापन

जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के कोटा पिंगली निवासी दिनेश सिंह पुत्र बलवंत सिंह को जिला कारागार अल्मोड़ा से 90 दिन के पेरोल पर 31 मार्च 2020 को जेल छह रिहा किया गया था। उसके खिलाफ भतरौंजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय ने उसे चार साल की सजा सुनाई थी। 23 दिसंबर 2020 को उसे जेल भेजा गया। 19 मई 2021 को उसे 90 दिन के पेरोल पर रिहा किया गया था। 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पेरोल पर छोड़े गए कैदियों और बंदियों को 15 दिन के भीतर जेल में दाखिल होना था। वह पेरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी वह जेल नहीं पहुंचा। न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए। रविवार को भतरौंजखान पुलिस ने दोष सिद्ध बंदी दिनेश सिंह को धूमाकोट, पौड़ी गढ़वाल से गिरफ्तार किया। सोमवार उसे अल्मोड़ा जेल भेजा गया। टीम में एएसआई विजय सिंह रावत, शादाब खान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें