चौखुटिया(अल्मोड़ा)। अप्रैल महीने में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।चौखुटिया विकासखंड सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर और बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना पहली प्राथमिकता है। इस दौरान कार्मिकों को घर-घर सत्यापन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, अपात्र नामों को हटाने और डेटा संकलन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंन कहा कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां तहसीलदार तितिक्षा जोशी, नायब तहसीलदार मोहित देउपा सहित अधिकारी मौजूद रहे।