अल्मोड़ा। नगर के कपिना मोहल्ला निवासी प्राची पांडे को गेट (ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) में अखिल भारतीय स्तर पर 63 रैंक मिली है। प्राची ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रेस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से प्राप्त की है। वर्तमान में प्राची हैदराबाद स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से क्लीनिकल मनोविज्ञान में पीएचडी कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्राची के पिता अशोक और माता हेमा ने खुशी जताई है।