फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से सोमेश्वर अस्पताल और आसपास के गांवों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ट्रांसफार्मर में खराबी आने से सोमेश्वर अस्पताल समेत आसपास के चार गांवों के लोग दो दिन से अंधेरे में हैं। ऊर्जा निगम ट्रांसफार्मर नहीं बदल सका है। बुधवार सुबह करीब सात बजे सोमेश्वर अस्पताल के पास स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इस कारण अर्जुनराठ, भानाराठ, मल्लाखोली, बमनफल्यां गांवों के लोगों ने पूरी राहत अंधेरे में गुजारी। वहीं सोमेश्वर अस्पताल में भी बिजली नहीं है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में फ्रिज में दवाएं और इंजेक्शन रखे जाते हैं। बिजली न होने से उनके खराब होने का भी खतरा बना हुआ है। यूपीसीएल के जेई खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। जल्द फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें