भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन में भतरौंजखान-बिनकोट-बेतालघाट मोटर मार्ग खस्ताहाल है। सड़क में गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है।
भतरौंजखान-बिनकोट-बेतालघाट मोटर में डामर उखड़ने से कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे सड़क तालाब बन जाती है। गड्ढों में रपटने से अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। पर्यटन सीजन में इस मार्ग से नैनीताल, कॉर्बेट पार्क, प्रसिद्ध नीम करौली महाराज मंदिर आदि स्थानों को रोजाना पर्यटक आवाजाही करते हैं। मार्ग खस्ताहाल होने से उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
-
बोले लोग
सड़क खस्ताहाल होने से स्थानीय लोग और पर्यटक परेशानी झेल रहे हैं। गड्ढों में रपटने से कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। बारिश में अधिक खतरा बना रहता है।
रमेश चंद्र, रीची।
सड़क में गड्ढे होने से जहां हादसों का खतरा बना रहता है वहीं आवाजाही में दिक्कतें हो रही है। डामरीकरण न होने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
प्रवीण पडलिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिनकोट रीची।
-
कोट- सड़क सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलने पर डामरीकरण किया जाएगा।
प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोनिवि, अल्मोड़ा।
-