फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दौड़ में मनीष, दीपिका, गौरव, सुहाना प्रथम

Mon, 09 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जीआईसी भिकियासैंण के मैदान में ब्लाक स्तरीय दो दिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


खेल मैदान में आयोजित बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में मनीष, बालिका वर्ग में दीपिका ने प्रथम स्थान पाया। 600 मीटर जूनियर वर्ग बालक वर्ग में गौरव और बालिका वर्ग में सुहाना प्रथम स्थान पर रही। सुलेख प्रतियोगिताओं के प्राथमिक वर्ग में जतिन पांडे ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर वर्ग में दिव्यांशी प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बुली देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह बिष्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य शेर सिंह, सुरेंद्र सिंह शाह, टीका सिंह, किशन सिंह भंडारी, प्रदीप सती, गौरव रावत, विरेंद्र सिंह, महेश चंद्रा, पिंकी बोरा, मणिका पाठक, नीलम मावड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें