फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 60 योजनाएं उतरेंगी धरातल पर, पर्यटन के साथ खुलेंगे रोजगार के द्वार

Tue, 25 Jul 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग जिले के महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटक स्थलों का तीन करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण करेगा। इन धर्मस्थलों में पर्यटक आवास गृहों का भी निर्माण होगा। इनके विकास के लिए जिला योजना के तहत 60 योजनाओं को शामिल किया गया है, जिसकी मंजूरी विभाग को मिल गई है।
विज्ञापन

जिला योजना के तहत इस वर्ष पर्यटन विभाग जिले में 3.35 करोड़ रुपये से चितई गोलू मंदिर, कसारदेवी सहित 20 से अधिक धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही नए पर्यटन स्थल विकसित करेगा। इन पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग आदि साहसिक खेल गतिविधियों का विकास होगा।
इनके अलावा रानीखेत, पांडेखोली समेत अन्य पर्यटन स्थलों के पास पर्यटक आवास गृहों का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन विभाग की इस पहल से जिले के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी और इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन


कसारदेवी में स्थापित होगा टेलीस्कोप
अल्मोड़ा। जिला योजना के तहत प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल कसारदेवी में पर्यटक रात में अब दूरबीन की मदद से तारों की गतिविधि देख सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग जल्द ही यहां टेलीस्कोप स्थापित करेगा। इस अनूठी पहल से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। संवाद

जिला योजना के तहत इस वर्ष 60 योजनाओं को स्वीकृति मिली है। 3.35 लाख रुपये से विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य किए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये विभाग को मिल गए हैं। जल्द योजनाओं पर काम शुरू होगा। - अमित लोहनी, पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें