फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वदेशी उपकरणों से मिलेगी उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा

Fri, 05 Jan 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अब बीएसएनएल के मोबाइल टावर स्वदेशी उपकरणों से लैस होंगे और विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम होगी। यह पहला मौका है जब मोबाइल टावर में स्वदेशी उपकरण लगेंगे। इनसे उपभोक्ताओं को फोर-जी हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक देश में स्थापित बीएसएनएल मोबाइल टावर चीन, स्वीडन, फिनलैंड सहित अन्य विदेशी उपकरणों से संचालित होते थे। अब नए साल में यह टावर स्वदेशी उपकरणों से संचालित होंगे। यह पहला मौका है जब उपकरणों के लिए बीएसएनएल की विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम होगी। स्वदेशी तकनीक से अल्मोड़ा नगर में 19 स्थानों पर स्थापित टू और थ्री-जी टावर के स्थान पर फोर-जी टावर स्थापित किए जाएंगे। जल्द इन टावर के अपग्रेड होने से 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर संचार सुविधा मिलने की उम्मीद है। बीएसएनएल के मुताबिक माल रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय, धारानौला, करबला, खत्याड़ी, खोल्टा, जाखनदेवी, कसारदेवी, एनटीडी समेत अन्य स्थानों पर स्थापित टावर अपग्रेड होंगे।

उपभोक्ताओं की संख्या में होगी बढ़ोतरी
अल्मोड़ा। उपभोक्ताओं को फोर-जी नेटवर्क की सुविधा मिलने से बीएसएनएल उपभोक्ताओं की घटती संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। अपने उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य निगम ने योजना बनाई है। बीएसएनएल का दावा है कि फोर-जी टावर स्थापित होने से बीएसएनएल की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल स्वदेशी तकनीक से टॉवर अपग्रेड करेगा जो बड़ी उपलब्धि है। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए योजना तैयार की गई है।
एमएस निर्खुपा, जीएम, प्रचालन क्षेत्र, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें