भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। नवोदय विद्यालय चौनलिया में आयोजित कला उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यार्थियों ने लोग गीतों का गायन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन कर संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रमों का आनंद लेने दर्शक उमड़े।
मंगलवार को आयोजित कला उत्सव में विद्यार्थियों की लोक गीत गायन, वाद्य यंत्र वादन, मूर्ति कला निर्माण, नाटक, नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें उन्होंने उत्साह के साथ भाग लिया। लोक गीत में तृप्ति गोस्वामी, लोक वाद्य में हिमांशु टम्टा, नाटक में अतुल आगरी, मूर्तिकला में नंदिनी, नाटक में प्रियांशी ने पहला स्थान पाया। बीईओ डॉ. रवि मेहता ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां डॉ. खीला बहुगुणा, कुबेर माहोड़ी, दिनेश देवतल्ला, हीरा बिष्ट, भानु वर्मा, हेमलता, इंदु आदि मौजूद रहे। संवाद