रानीखेत (अल्मोड़ा)। लावारिस जानवरों के आंतक से परेशान सौनी और डाभर के ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और संयुक्ति मजिस्ट्रेट जय किशन को ज्ञापन दिया। उन्होंने जल्द इनके आतंक से निजात नहीं मिलने पर तहसील कार्यालय में छोड़ने की चेतावनी दी।
बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि लावारिस जानवरों से आमजन के साथ किसान परेशान हैं। जानवरों ने खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया है। राह चलते लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। लंबे समय से समस्या के समाधान की मांग कर हैं लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। चेतावनी दी कि जल्द लावारिस जानवरों के आतंक से मुक्ति नहीं मिली तो वे इन्हें तहसील कार्यालय में बांधेंगे। इस मौके पर प्रधान विक्रम उपाध्यक्ष, बीना देवी, हेमंत रौतेला, भवान सिंह, अंकिता पंत, विपिन उपाध्याय, मीरा जोशी सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। संवाद