अल्मोड़। नेहरू युवा केंद्र की ओर से चौथे दिन भी चौघानपाटा, माल रोड, एसएसजे परिसर के पास सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने सहित यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। अभियान में संदीप सिंह नयाल, विवेक सुयाल, महेंद्र सिंह माहरा, भावना पांडे, कंचन, राहुल, पंकज, जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद