फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्मृति वन में ओपन जिम का शुभारंभ

Thu, 05 Jun 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद रानीखेत ने स्मृति वन में ओपन जिम की स्थापना की गई है। इसका उद्घाटन ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से इस सुविधा का लाभ उठाएं और फिट रहें। ब्रिगेडियर यादव ने बताया कि छावनी क्षेत्र में तीन नए ओपन जिम विकसित किए हैं। योग के लिए भी नए प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने कहा कि परिषद की ओर से जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहां, सहायक रक्षा सम्पदा अधिकारी एसके श्रीवास्तव, एकल सभासद मोहन नेगी, रमा नेगी, महेश बिष्ट, राजेंद्र पंत, कमल सिंह फर्त्याल, अजय प्रताप सिंह, चंदन कुमार, गोपाल सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह माहरा, गोपाल राम, चंद्रभानु राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें