फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 189.22 लाख से सुधरेगी सड़क

Thu, 22 May 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर-बिंता-गिरेछीना मार्ग सुधरने के बाद जल्द ही सुविधाजनक बनेगा। करीब 189.22 लाख रुपये की लागत से इस मोटरमार्ग का नवीनीकरण हो रहा है। क्षेत्र के दौरे पर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीते मंगलवार को इस कार्य का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में सुगमता रहे। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी, पुष्कर सिंह मेहता, विनोद मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें