अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में घुश्मेश्वर महिला समिति धारानौला की महिलाओं ने नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। अपनी धरोहर संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि नशा परिवारों को तोड़ने में सहायक बन रहा है। इससे अपराध भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को नशे से दूर रहकर आदर्श समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी होगी। समापन पर महिलाओं ने कोरस गायन के साथ नशा उन्मूलन की शपथ ली। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहां संस्था की जिला संयोजिका राधा तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी, नगर संयोजक सभासद राजेंद्र तिवारी, कमलेश पांडेय, सुरेश कांडपाल, अखिलेश थापा, मनोज सनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद