मंगलवार को तीसरे दिन भी रानीखेत और अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा, हालांकि सुबह के समय अल्मोड़ा में धूप खिली। दोपहर बाद आसमान पुन: बादलों से घिर गया। दोपहर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है। पिछले चौबीस घंटों में अल्मोड़ा में 12.5 मिमी बारिश हुई, जबकि अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।