अल्मोड़ा। नगर के बीचोंबीच स्थित माल रोड की सड़क को गड्ढा मुक्त करने के दावों की पोल खोल रही है। डामर उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। नालियां चोक होने से गड्ढों में दूषित पानी भर रहा है, इससे यात्री, पर्यटक और राहगीर परेशान हैं। गड्ढों के बीच आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना है। बस स्टैंड, शिखर तिराहे समेत अन्य स्थानों पर बने गड्ढों के बीच राहगीर किसी तरह खतरे के बीच सफर करने के लिए मजबूर हैं। लोनिवि प्रांतीय खंड के अवर अभियंता सन्नी कुमार सैनी ने बताया की सड़क पर पैच भरान का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द सुधारीकरण होगा। संवाद