फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा की पूनम बनी भारतीय बैडमिंटन टीम की कोच

विज्ञापन
भारतीय बैडमिंटन टीम की कोच पूनम तिवारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक से 15 मई तक ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक गेम्स के लिए अल्मोड़ा की पूनम तिवारी का चयन भारतीय बैडमिंटन टीम की कोच के तौर पर किया गया है। डेफ ओलंपिक में प्रत्येक देश के चार पुरुष और चार महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। बैडमिंटन टीम की कोच के रूप में चयनित पूनम तिवारी ने पूर्व में कई राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वर्तमान में पूनम भारतीय रेलवे टीम की बैडमिंटन कोच और टीम की चयनकर्ता भी हैं। पूनम के चयन पर राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें