स्याल्दे(अल्मोड़ा)। मल्ली महरोली स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को एसबीआई ग्राम सक्षम परियोजना के तहत पॉलीहाउस खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। संजीवनी संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में करीब 120 किसानों और लाभार्थियों को पॉलीहाउस के माध्यम से आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञ एवं मास्टर ट्रेनर पवन कैड़ा ने पॉलीहाउस में खेती की तकनीक, उन्नत व हाइब्रिड बीजों का चयन, पौधों की देखभाल, सिंचाई और पोषण प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान और उनके नियंत्रण की जानकारी भी दी। इस दौरान संजीवनी संस्था के अर्चित धस्माना, हेम चंद्र सिंह, पूरन सिंह, शंकर देवतल्ला सहित ग्रामीण मौजूद रहे।