रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष पीसी नैनवाल ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। नैनवाल रानीखेत के लोनिवि गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने राज्य के विकास में प्रवासियों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। पाकिस्तान पर सेना की कार्रवाई को लेकर कहा कि आतंक फैलाने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। वहां पर मंडल अध्यक्ष ललित महरा, जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, मोहन, नेगी, विमला रावत, चंदन भगत, प्रदीप बिष्ट, राजेंद्र जायसवाल, दर्शन महरा,नरेश डोबरियाल, रामेश्वर गोयल आदि मौजूद रहे।