द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विकासखंड में मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था देखने को मिली। मल्ली मिरई स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था सामने आई। 1577 मतदाताओं के लिए यहां तीन बूथ बनाए गए। भवन में केवल दो कक्ष उपयोग योग्य थे जबकि तीसरे बूथ के लिए स्मार्ट क्लास रूम को आनन फानन तैयार किया गया। विद्यालय के पास ही जूनियर हाईस्कूल और पंचायत घर भी था लेकिन इसे नजर अंदाज कर दिया। इसके बावजूद मिरई के प्राथमिक विद्यालय में तीन मतदान केंद्र बना दिए। स्कूल के जरूरी सामान को अव्यवस्थित स्थिति में रखना पड़ा। मतदाताओं और मतदान अधिकारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
बूथ निर्धारण का कार्य ब्लॉक एवं जिला स्तर पर होता है। भविष्य के लिए सुझाव आएंगे तो निर्वाचन और शासन स्तर पर अवगत कराया जाएगा।
प्रभात रंजन, आरओ द्वाराहाट।