अल्मोड़ा। जीआईसी कमलेश्वर में मतदान दिवस पर छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताकर मतदान की शपथ दिलाई गई। पोस्टर, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जूनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशु, शालू स्यूनरी, आंचल, स्लोगन प्रतियोगिता में मनजीत सिंह मेहता, खुशी, शिवानी स्यूनरी और निबंध में रौनक भोज, हिमानी स्यूनरी और कल्पना आर्या, सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में निकिता भोज , स्नेहा बिष्ट और जिया मेहता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। । विशाखारानी, ललिता रौतेला और सवित जनौती निर्णायक रहे। वहां प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, खजान चंद्र कांडपाल, प्रीतिका भटनागर, चंद्र प्रकाश बिष्ट, गणेश जोशी, मोहन चंद्र भट्ट, प्रेमा कैड़ा आदि मौजूद रही। संवाद