फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: युवाओं को भर्ती के लिए तैयार करेगी पुलिस

Wed, 15 May 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अब पुलिस युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती के लिए तैयार करेगी। पुलिस की ओर से युवाओं को भर्ती का प्रशिक्षण देने के लिए निशुल्क शिविर संचालित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में युवा प्रशिक्षण के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सेना में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवाओं के सपने को साकार करने के लिए पुलिस आगे आई है। पुलिस अल्मोड़ा में युवाओं को भर्ती का निशुल्क प्रशिक्षण दे रही है। इंटरमीडिएट पास युवा प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि संबंधित युवा को सिर्फ एक आवेदन पत्र देना होगा। पुलिस के प्रशिक्षित जवान और अधिकारी पुलिस लाइन में युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। लंबी कूद, बॉल थ्रो, दौड़ आदि का अभ्यास कराकर युवाओं को भर्ती के लिए तैयार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें