सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर पुलिस ने भैसड़गांव रोड में शराब पीकर उत्पात मचाने पर पंकज भगत निवासी ग्राम बलना को धारा 81 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया और अस्पताल में मेडिकल कराया। 500 रुपये जुर्माना अदा करने पर उसे रिहा किया। इसके अलावा चनौदा में झगड़ रहे देवेंद्र राम निवासी ग्राम मेहला, ललित सिंह दोसाद ग्राम छानी ल्वेशाल के खिलाफ भी 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की और उनसे ढाई-ढाई सौ रुपये जुर्माना वसूला। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 16 वाहन चालकों का आठ हजार रुपये जुर्माना काटा। एक वाहन चालक का चालान न्यायालय को भेजा। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर 11 लोगों से महामारी अधिनियम में 2200 रुपये, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर चार लोगों के खिलाफ कोटपा अधिनियम में कार्रवाई करते हुए उनसे चार सौ रुपये जुर्माना वसूल किया।