फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुलिस ने बुलेट और स्कूटी वाहन को किया सीज

Mon, 11 Aug 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर कपकोट पुलिस ने नगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेट्रो साइलेंस लगे बुलेट और स्कूटी पर ट्रिपल राइडिंग कर रहे एक व्यक्ति की स्कूटी को सीज कर दिया। सोमवार को कपकोट नगर में एसआई जीवन सामंत के नेतृत्व में टीम ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शेर सिंह निवासी लोहारखेत की बुलेट में रेट्रो साइलेंसर पाया गया। चालक वाहन को बिना हेलमेट के तेज रफ्तार से चलाते पाया गया। टीम ने वाहन को सीज कर चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान चालक नीरज कोश्यारी निवासी भराड़ी अपनी स्कूटी को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाते पाया गया। टीम ने उक्त स्कूटी को सीज कर चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें